नकली देसी घी मामला : मिल्क प्लांट के मालिक, मैनेजर समेत चार गिरफ्तार
फरीदकोट। जिला फरीदकोट पुलिस ने कोटकपूरा में नारायण एग्रो फूड लिमिटेड कंपनी के मिल्क प्लांट और उससे संबंधित संस्थानों से 50 टन रिफाइंड आयल और 4 हजार लीटर केमिकल एसिड समेत करीब 15 टन तैयार नकली देसी घी बरामद किया है। पुलिस ने मिल्क प्लांट के मालिक, मैनेजर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा के अलावा थाना लहरागागा (बठिंडा) में केस दर्ज किए गए हैं। एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि नकली माल होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मिल्क प्लांट के मालिक विशाल गोयल, मैनेजर गांव पल्ला मेघा (फिरोजपुर) निवासी सुखदेव सिंह, लहरागागा (बठिंडा) निवासी विजय कुमार और कुलवंत राये उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फोटो 30एफआरडीपी01
फरीदकोट में नकली देसी घी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते एसएसपी राजबचन सिंह संधू
---------