पिस्टल, नशीले पाउडर, चरस सहित तीन काबू
जालंधर। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन व्यक्तियों को पिस्टल, नशीले पाउडर व चरस सहित काबू किया है। एडीसीपी-2 डी सुडरविजी ने बताया एएसआई सतनाम सिंह पुलिस टीम साथ चपली चौक के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने सफेद रंग की लेंसर कार को रोका। कार सवार दो युवकों की तलाशी मेंउनके पास से एक पिस्टल 315 बोर व दो कारतूस 310 नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अंकुश निवासी तेज मोहन नगर व मनोज उर्फ टोनी निवासी बस्ती शेख बताया। इसी तरह एएसआई निरलेप सिंह ने कबीर मंदिर भार्गव कैंप के पास एक व्यक्ति से 39 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान दीपक उर्फ जहाज निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।