ट्रेनों से मोबाइल व सामान लूटने वाले की धुनाई
जालंधर। अड्डा होशियारपुर फाटक क़े पास भीड़ ने एक युवक क पकड़कर पहले उसकी खूब धुनाई की फिर उसे जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। युवक पर आरोप था कि वह चलती ट्रेनों के धीरे होने का इंतजार करता था और धीरे होने के बाद ट्रेन पर सवार लोगों से मोबाइल या अन्य हाथ में पकड़ा सामान लूटकर फरार हो जाता था। इसी कोशिश में रविवार युवक पकड़ा गया और लोगों ने युवक को काबू करके उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद लोगों ने युवक को जीआरपी थाने के हवाले कर दिया। एसआई गुरविंदर सिंह ने युवक को हिरासत में ले लिया है व उससे लूटे गए सामान की जानकारी ली जा रही है।