फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक तस्करों के इशारे पर छुड़वाया था हरभजन को

विज्ञापन
विज्ञापन
पाक तस्करों के इशारे पर छुड़वाया गया हरभजन
विज्ञापन

कुख्यात तस्कर को है जमीन में दफनाई गई हेरोइन व असलहा की जानकारी
पुलिस कस्टडी से छुड़ाने में पाक तस्करों से तोहफे में मिली पिस्तौल का प्रयोग
काउंटर इंटेलीजेंस ने कुछ दिन पहले बलदेव व हरभजन पर किया था केस दर्ज
अनिल कुमार
फिरोजपुर। पाकिस्तानी तस्करों के इशारे पर कुख्यात हेरोइन व असलहा तस्कर हरभजन सिंह को उसके साथियों ने सटीक योजना बनाकर से शनिवार की शाम पांच बजे पुलिस कस्टडी से फायरिंग कर छुड़वाया था। पंजाब समेत अन्य प्रदेशों में हरभजन व उसका छोटा भाई जोगिंदर सिंह उर्फ जीता उर्फ सम्मी हेरोइन व असलहों की सप्लाई करते थे। पूरा परिवार जेल में होने के कारण पाकिस्तानी तस्कर भारतीय सीमा में हेरोइन की कोई बड़ी खेप नहीं भेज पा रहे थे। इस पर उसे पाक तस्करों के इशारे पर हरभजन को छुड़ाने की योजना पिछले कई महीनों से चल रही थी, जिसकी भनक सुरक्षा एजेंसियों को लगने पर हरभजन को कुछ महीने पहले फिरोजपुर सेंट्रल जेल से अत्यधिक सुरक्षित नाभा जेल में शिफ्ट किया गया था।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक सरहदी गांव निहाला वाला निवासी दोनों भाइयों (हरभजन व जोगिंदर ) के जेल जाने के बाद सरहद पर हेरोइन की तस्करी पहले की अपेक्षा कम हो गई थी। पाकिस्तान से आई हेरोइन व असलहा कहां दफना है, यह जानकारी इन्हें ही थी। हेरोइन, असलहा की खेप सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद करने के लिए सतलुज दरिया और कंटीली तार से सटी हरभजन की हवेली जेसीबी से खोद डाली थी, खेप जमीन के अंदर दबाए जाने की पक्की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को थी। मौजूदा समय में नशीले पदार्थ पर नकेल कसे जाने के कारण पाकिस्तान से नशे की कोई बड़ी खेप सरहद क्रास नहीं कर पा रही है, इसलिए पाकिस्तानी तस्करों के लिए यह जरूरी हो गया था कि वह हरभजन या जोगिंदर में से किसी एक को जेल से छुड़वाए। फिरोजपुर जेल में कई कैदियों व हवालातियों के भागे जाने की घटना घट चुकी है, इसलिए हरभजन को अत्यधिक सुरक्षित जेल नाभा में शिफ्ट किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार तस्कर हरभजन को छुड़वाने के लिए जो आधुनिक पिस्टलों का प्रयोग किया गया, यह पिस्टलें पाकिस्तानी तस्कर भारतीय तस्करों को तोहफे के रूप में भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘सवा दो साल पहले पकड़ा गया था शातिर हरभजन’
उधर, काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरिंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि कुछ दिन पहले तस्कर बलदेव को हेरोइन समेत पकड़ा गया था, पूछताछ में बलदेव ने माना था कि वह हरभजन के कहने पर हेरोइन का पैकेट लेने गया था, जिसके बाद दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, इसी मुकदमे में पूछताछ के लिए नाभा जेल से हरभजन को लाने की तैयारी चल रही थी, कि वह पुलिस कस्टडी से फरार होने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि हरभजन शातिर दिमाग का है। सवा दो साल पहले एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा था, इस समय हरभजन का पूरा परिवार जेल में बंद है, आरोपी को पकड़ने के लिए कोशिशें हो रही है जल्द ही वह तस्कर को पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें