फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों काबू (रिपीट)

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार
विज्ञापन

मुक्तसर। विजिलेंस विभाग ने थाना कबरवाला में कार्यरत एक एएसआई को पांच हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसने झगड़े के मामले में कार्रवाई करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। गांव पक्की टिब्बी निवासी जसपाल सिंह का अपने ही गांव के गुरभाग सिंह से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इसमें कार्रवाई के लिए उसने थाना कबरवाला में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई करने के एवज में एएसआई त्रिलोक चंद ने जसपाल सिंह से रिश्वत की मांग की। जसपाल सिंह ने इस संबंध में विजिलेंस विभाग को सूचना दी। इसके बाद डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस विभाग की टीम ने एएसआई त्रिलोक चंद को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान सरकारी गवाह के तौर पर एसडीओ मंडी बोर्ड सौदागर सिंह, पीएसपीसीएल के मीटर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार व विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर सत प्रेम सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें