चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो काबू
फरीदकोट। सदर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों समेत दो लोगों को काबू किया है। वहीं उनके दो साथी फरार हो गए। सहायक थानेदार हरदेव सिंह ने बताया कि वह गश्त के दौरान गांव गल्लेवाला में थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए गांव भागथला और पहलुवाला गए हैं। इस आधार पर की छापामारी के दौरान पुलिस ने हरप्रीत सिंह हैप्पी और रणजीत सिंह उर्फ निक्का को चोरी की मोटरसाइकिलों समेत काबू किया। वहीं उनके साथी गुरदीप सिंह उर्फ गुरमन सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ मोंटा फरार हो गए।