फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने निगली जहरीली दवा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। थाना निहालसिंह वाला के गांव पत्तो हीरा सिंह निवासी 60 वर्षीय किसान भोला सिंह ने कर्ज से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने किसान की पत्नी के बयान पर 174 की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के परिवार के हवाले कर दिया है। मामले की जांच कर रहे हवलदार सिकंदर सिंह के अनुसार बलवीर कौर वासी पत्तो हीरा सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका पति भोला सिंह खेतीबाड़ी करता था। करीब 25 लाख रुपये का कर्ज सिर पर होने के कारण भोला सिंह पिछले समय से मानसिक परेशान चल रहा था। शनिवार की शाम उसने घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसन मौत हो गई। भोला सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। पता चला है कि बच्चों की शादी के लिए ही किसान भोला सिंह ने कर्ज लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें