मोगा। थाना धर्मकोट के अधीन पड़ते क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गए 27 वर्षीय एक युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे थाना धर्मकोट के प्रभारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार महिंदर सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका बेटा जीवन सिंह (27) शनिवार की रात को धर्मकोट में स्थित बाबा गेंदी राम की जगह पर माथा टेकने के लिए गया था। इस दौराव वह सड़क पर पैदल जा रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने महिंदर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।