शराब की लत से परेशान प्लबंर ने फंदा लगाया
पठानकोट। बजरी कंपनी निवासी प्लबंर ने शराब की लत से परेशान होकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी के बयान पर थाना नंबर 2 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृतक रामचंद की पत्नी रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति शादी के बाद उसके साथ मायके घर छोटा दौलतपुर में रहता था। वह शराब का आदी था, वह अपनी सारी कमाई शराब पीने पर खर्च कर देता था। वह खुद इस आदत से परेशान था। उसने 3 महीने पहले रेलवे ट्रैक पर लेट आत्महत्या की कोशिश की थी। रजनी ने बताया कि 16 अप्रैल की रात साढ़े 8 बजे वह रसोई में खाना बना रही थी और पति दूसरी मंजिल पर कमरे में आराम करने के लिए चला गया। लगभग आधे घंटे बाद वह पति को खाने पर बुलाने कमरे में गई तो उसका शव पंखे से रस्सी के साथ झूल रहा था। एसआई रामलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर लाश वारिसों को सौंप दी गई है।