फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी उड़न दस्ते ने पकड़ी 336 बोतल अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
336 बोतल शराब पकड़ी
विज्ञापन

पठानकोट। चुनाव के संबंध में अवैध शराब और पैसों की चेकिंग के लिए बनाई इलेक्शन फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने कार से 336 बोतल शराब पकड़ी है। फ्लाइंग टीम के इंचार्ज एईओ जतिन्द्र कुमार के नेतृत्व में बीडीपीओ दफ्तर घरोटा के ड्राइवर अजय कुमार और पुलिस टीम के साथ जीटी रोड दीनानगर पर नाका लगाया था। इसी दौरान देर शाम दीनानगर साइड से कार आई। एएसआई हेमराज ने कार को रुकने का इशारा किया। व्यक्ति ने नाका पार करवाकर गाड़ी रोकी और अंधेरे का फायदा उठाकर खुद भाग निकला। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 336 बोतल शराब बरामद हुई। एएसआई ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें