फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सुलझाया दुकान से 95 हजार चुराने का मामला, चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस 2 दिन पहले नशीले पाउडर के साथ पकड़ा था, कबूली चोरियां
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जनरल स्टोर में पांच दिन पहले हुई चोरी को पुलिस ने सुलझा लिया है। 16 फरवरी को 150 ग्राम नशीले पाउडर के साथ पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर सत्तू ने चोरी को कबूल लिया है। इसकी पुष्टि एएसआई अंग्रेज सिंह ने की।
बता दें, पठानकोट में करीब चार साल पहले कई चोरी की बड़ी वारदातों में संलिप्त तथा जमानत पर रिहा होकर आए आरोपी अनिल कुमार उर्फ सत्तू को सब जेल भेज दिया गया। सत्तू दो दिन के पुलिस रिमांड पर था। पुलिस ने उसे 150 ग्राम नशीले पाउडर सहित काबू किया था। आरोपी सत्तू ने पूछताछ के दौरान कबूल किया का उसने जनरल स्टोर को निशाना बनाकर वहां से 95 हजार रुपये व दुकान मालिक की मां की वहां रखी सोने की बालियां चुराली थी। पीडित दुकानदार ने थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को संदेह था कि इस मामले में पहले से ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके सत्तू की ओर से अंजाम दिया जा सकता है। ऐसे मे आरोपी नशीले पाऊडर सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा तो उसने पूछताछ के बाद इस चोरी की घटना को मान लिया, जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला भी दर्ज कर लिया। एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से सत्तू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत ें में पेश किया गया। अदालत ने न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें