क्रशर पर कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। तारागढ़ के जसवां में क्रशर पर कार्य करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक प्रेम कुमार क्रशर पर काम करता था। जसवा स्थित क्रशर पर प्रेम पांच वर्षों से काम कर रहा था। मृतक के भाई कमेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह दोनों रात को खाना खाकर सो गए। बुधवार सवेरे उठा तो उसने भाई को उठाया लेकिन उसका भाई नहीं उठा। उधर, मामले की जांच कर रहे तारागढ़ थाने के एएसआई रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर कार्रवाई कर सिविल अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी।