अबोहर। अबोहर-फाजिल्का रोड पर मान पैलेस के पास शनिवार रात लकड़ी के बुरादे से लदी एक ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। ट्राली पलटने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। इस बारे में राजस्थान निवासी कृष्णलाल ने बताया कि वह राजस्थान के सिंहपुरा से अपनी ट्राली में लकड़ी का बुरादा लादकर फाजिल्का के ईंट भट्ठे पर ले जा रहा था। जब वह मान पैलेस के पास पहुंचा तो सड़क किनारे खडे़ एक ट्राले को क्रॉस करते समय उसकी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।