फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरौजिलेंस टीम छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


चार मिलों से बिना रिकॉर्ड का 36 हजार बोरी चावल बरामद
कई शैलरों में अब भी पड़ा पीडीएस का चावल, शैलर मालिक खुर्द-बुर्द करने में जुटे
खाद्य आपूर्ति विभाग को भी नहीं लगी विजिलेंस कार्रवाई की भनक
यूपी-बिहार की 36 हजार बोरियाें की बरामदगी के बाद राइस शैलरों मे हड़कंप
सूबे में अवैध ढंग से लेवी के स्टाक में अरबों का हेरफेर
सरकारी बाबुुओं की मिलीभगत से भी नहीं किया जा सकता इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। लुधियाना, जलालाबाद में खाद्य व आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के निर्देश पर विजिलेंस टीम की ओर से लाखों बोरी चावल की बरामदगी के बाद जालंधर, कपूरथला व फगवाड़ा में 36 हजार बोरी चावल की बरामद किया गया है। जिससे शैलर मालिकों में हड़कंप मचा है। कपूरथला की तीन सब-डिवीजनों में झारखंड, उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सस्ते दाम से लाकर चावल स्टोर किया गया है। ताकि सूूूबे में मिलिंग की शुरुआत के समय कमी होने पर इस्तेमाल किया जा सके। जिसके तहत मंत्री के आदेश पर विजिलेंस ने सुल्तानपुर लोधी, भुलत्थ, बेगोवाल, नडाला, ढिलवां, सुल्तानपुर लोधी, फत्तूढींगा क्षेत्रों में स्थित नामचीन शैलरों में छापामारी की। इस चेकिंग की भनक जिला खाद्य व आपूर्ति विभाग को भी नहीं लग सकी। सूत्रों के मुताबिक अब भी जिले के कई शैलरों में ऐसा चावल है, जिसे अब शैलर मालिक खुर्द-बुर्द करने में जुट गए हैं। मंत्री को कुछ राइस मिलरों की ओर से फर्जी बिलिंग की पुख्ता सूचना मिलने के बाद विजिलेंस को जांच के आदेश दिए गए। विजिलेंस ने बिना रिकार्ड चावलों की 16 हजार 500 बोरियां शिवा राइस मिल फगवाड़ा, 3600 बोरियां जय शंकर राइस मिल जालंधर, 14 हजार 100 बोरियां शिव शंकर राइस मिल सरहाली जालंधर और 1600 बोरियां स्वतंत्र राइस मिल ढिलवां कपूरथला से बरामद की हैं। यह 36 हजार बोरियों पीडीएस के तहत उत्तर प्रदेश व बिहार से संबंधित हैं। फगवाड़ा के गांव रानीपुर में पशुओं के बाड़े से 750 बोरी चावल की बरामद हुई है। सूत्रों की मानें तो यह चावल की खेप दो दिन पहले ही यहां लाई गई। मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि पीडीएस की बोरियों की बरामदगी से साफ है कि इसके पीछे बड़ा खेल हो रहा है। अब इस नेक्सस को हर हाल में बेनकाब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें