शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने अवैध शराब सहित दो तस्करों को काबू किया है। इन शराब तस्करों से पुलिस ने 12 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस की तरफ से उनके एक साथी की तलाश की जा रही है। थाना 1 के प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि एएसआई जगदीश कुमार को सूचना मिली थी कि तीन शराब तस्कर ऑटो में शराब लेकर सप्लाई के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसआई जगदीश कुमार ने पुलिस पार्टी सहित इंदिरा कॉलोनी में छापामारी कर दो शराब तस्करों को 12 पेटी अवैध शराब सहित काबू कर लिया जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार निवासी रविदास नगर मकसूदां व रवि निवासी लंबा पिंड के रूप में हुई है। इनका एक साथी मुकेश कुमार धोनी निवासी इंदिरा कॉलोनी भी इनके साथ ही तस्करी करता है। उसकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।