फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया थाने में मारपीट का आरोप, बोली थानेदार ने थप्पड़ मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने थानेदार पर लगाया पीटने का आरोप
विज्ञापन

जालंधर।
एक महिला ने थाना सात पुलिस पर अवैध रूप से हिरासत में रखने और मारपीट का आरोप लगाया है। मोहल्ला संतपुरा की रहने वाली पूनम का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है। एसीपी समीर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए आई पूनम ने बताया कि उसके पति जैकी का कुछ दिन पहले किसी से खुरला किंगरा में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद उसका पति घबराकर घर से भाग गया था। पुलिस उसे ढूंढ रही थी। वीरवार को थाना सात नंबर के एएसआई सतविंदर सिंह उनके घर आए और कहा कि उनके पति पर केस दर्ज है। यह कहकर उन्हें थाने ले गए। उन्होंने मना किया तो वह धक्के से उसे महिला पुलिस के साथ थाने ले आए जबकि उनके खिलाफ थाने में कोई केस दर्ज नहीं था। थाने पहुंचते ही एएसआई ने उनके मुंह पर कई थप्पड़ मारे और गालीगलौज भी की। उसके बाद शिवसेना के कुछ नेताओं ने उन्हें थाने से छुड़वाया। थाना सात के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ का कहना है कि महिला को थाने बुलाया गया था, लेकिन किसी ने उनसे मारपीट नहीं की। जब वह थाने से गई तो बिल्कुल ठीक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें