लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नकोदर। थाना सिटी नकोदर पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर उससे बाइक, मोटरसाइकिल, सोने की बालियां और अन्य समान बरामद किया है। डीएसपी सर्बजीत राय और थाना सिटी प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया की एएसआई सुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नकोदर में महितपुर रोड रेलवे क्रासिंग पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान आरोपी असलम साई उर्फ बाबा निवासी जोगी दीया झुगिया सिधवां बेट को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि 23 मार्च को नकोदर में सब्जी मंडी से घर लौट रही महिला प्रोमिला पत्नी बलजीत कुमार निवासी मोहल्ला धीरा से चारों आरोपियों ने दातर के बल पर सोने की बालियां, अंगुठियां उतरवा ली थी। चारों आरोपी फरार हो गए थे। प्रोमिला ने सरगना असलम साई उर्फ बाबा को पहचान लिया था कि आरोपी उनके मोहल्ले में मांगने आया करता था। जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने प्रोमिला की शिकायत पर आरोपी असलम और उसके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था।