फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मंगारोडा में सीवरेज बिछाने के दौरान मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मंगारोडा में सीवरेज बिछाने के दौरान मिला हैंड ग्रेेनेड
विज्ञापन

मजदूरों की ओर से की जा रही थी खुदाई
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। गांव मंगारोडा में सीवरेज बिछाने के दौरान की गई खुदाई में एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे एसपीडी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर जगह खाली करवाई। पीएपी जालंधर से आई विशेष बम डिस्पोजल टीम ने बरामद हैंड ग्रेनेड को निष्क्रिय किया। जानकारी के अनुसार थाना सदर कपूरथला के तहत आते गांव मंगारोडा में नया सीवरेज डालने का काम चल रहा था। जब मजदूर जमीन की खुदाई कर रहे थे तो उनकी नजर एक बमनुमा वस्तु पर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी (डी) हरप्रीत सिंह मंडेर के नेतृत्व में डीएसपी सब डिवीजन सरबजीत सिंह बाहिया और एसएचओ सदर गुरदयाल सिंह का विशेष दल मौके पर पहुंचा। जांच में बमनुमा वस्तु एचसी 36 क्वालिटी का हैंड ग्रेनेड निकला। इसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर लोगों को वहां से हटाया और ग्रेनेड को निष्क्रिय करने के लिए पीएपी जालंधर में तैनात बम डिस्पोजल टीम को सूचना दी। शनिवार दोपहर जालंधर से पहुंची टीम ने ग्रेनेड को निष्क्रिय करके अपने साथ ले गई। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिले में पिछले 15 दिन में यह दूसरी घटना हैं। इससे पहले गांव भंडाल बेट में नाले की सफाई के दौरान जिंदा मोर्टार मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें