फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में 24 वर्षीय लड़की ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोगा। कस्बा निहालसिंह वाला में बीती रात को 24 वर्षीय एक लड़की ने संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के दौरान लड़की के पिता के बयान पर 174 की कार्रवाई की है। मामले की जांच कर रहे थाना निहालसिंह वाला के एएसआई निर्मल सिंह के अनुसार मदन लाल निवासी निहालसिंह वाला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसकी बेटी ममता (24) बीते कुछ समय से घरेलू परेशानी से पीड़ित थी। रविवार रात को परिवार के सभी सदस्य इलाके में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और इस दौरान ममता घर में अकेली थी। जब पारिवारिक सदस्य वापस देर रात घर लौटे तो देखा कि ममता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि ममता 12वीं कक्षा पास थी और वह अब कंप्यूटर कोर्स कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें