2 दिन की मासूम को फेंकने वाली मां तक पहुंची पुलिस
जालंधर। महानगर जालंधर के ज्योकि चौक के पास की सड़क पर एक कलयुगी मां अपनी 2 दिन की मासूम बच्ची को फेंककर फरार हो गई थी। मां ने 2 दिन पहले ही जालंधर के सिविल अस्पताल में इस मासूम बच्ची को जन्म दिया था। इस बच्ची पर जैसे ही राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची को अपने कब्जे में लिया व सिविल अस्पताल लाया। बच्ची के अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ ने बच्ची को पहचान लिया। स्टाफ का कहना था कि इस बच्ची का जन्म दो दिन पहले अस्पताल में ही हुआ था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्ची के परिजनों का पता निकलवाने के लिए जांच शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस बच्ची के माता पिता तक पहुंच गई है।