फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगोवाल पुलिस ने किया देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक हालत में मिला जोड़ा, तीन महिला समेत चार नामदज
विज्ञापन

बेेगोवाल पुलिस ने किया देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। सिपाही को 500 रुपये देकर नकली ग्राहक बनाकर भेजने के बाद थाना बेगोवाल की पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ा है। इस छापामारी के दौरान पुलिस ने एक जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पाया। अड्डे की संचालिका समेत तीन महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ इममोरल एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी भुलत्थ दविंदर सिंह ने बताया कि बेगोवाल पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला गुरमीत कौर निवासी नंगल लुबाना अपने घर में देह व्यापार का धंधा चला रही है। इस पर बेगोवाल पुलिस ने सिपाही कुलदीप सिंह को 500 रुपये देकर अड्डे पर भेजा और डील पक्की होने के बाद मिस्ड कॉड करने की हिदायत की। जब सिपाही की ओर से पुलिस को मिस्ड कॉल मिली तो उस पर तुरंत घर पर छापामारा गया तो वहां पर एक जोड़ा आपत्तिजनक हालत में मिला। बेगोवाल पुलिस ने संचालिका गुरमीत कौर, कुलविंदर कौर निवासी काला बकरा जालंधर, रेणू निवासी काला बकरा जालंधर और परमजीत सिंह निवासी तरनतारन रोड अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ थाना बेगोवाल में इममोरल एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें