हेरोइन समेत कार सवार चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
सीआईए स्टाफ ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार चार युवकों से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान गांव टहिना निवासी रणजीत सिंह उर्फ जीतू, बाजीगर बस्ती निवासी दपिंदर सिंह उर्फ पिंटू, गुरुनानक कालोनी के पीजी में रहने वाले अमृतसर निवासी मनिंदर सिंह और सरबजोत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई चरनजीत सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने कोटकपूरा रोड पर सेमनाले के पास कच्ची पटरी के रास्ते आ रहे इन युवकों की कार को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर दपिंदर सिंह पिंटू के पांव के नीचे मोमी लिफाफे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।