पत्नी रूठकर मायके गई, पति ने जान दी
ममदोट (फिरोजपुर)। पत्नी के रूठकर पत्नी के मायके चले पति ने जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक जरमनजीत सिंह वासी गांव लक्खोके बहराम की लगभग छह माह पहले शादी हुई थी। किसी कारणवश जरमनजीत की पत्नी रूठ कर अपने मायके चली गई। काफी दिनों तक वह ससुराल नहीं लौटी। इस पर जरमनजीत उदास रहने लगा। शनिवार को जरमनजीत ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जरमनजीत सिंह के माता-पिता भी नहीं है। पत्नी रूठ कर चली जाने से जरमनजीत मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा और शनिवार को जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली।