शिव भूमि से दानपात्र उखाड़ ले गए चोर
अबोहर। फाजिल्का रोड स्थित शिवभूमि में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दानपात्रों से हजारों की नकदी चुरा ली। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। शिव भूमि प्रबंधक कमेटी प्रधान मेहरचंद तनेजा ने बताया कि सोमवार को दिन भर शिवपुरी में महाशिवरात्रि का कार्यक्रम चलता रहा। रात में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंगलवार रात अज्ञात चोर एक दानपात्र अपने साथ ले गए जबकि दूसरे को तोड़कर उसकी नकदी चुरा ली। दोनों दानपात्रों में करीब 20 हजार की नकदी होने की उम्मीद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।