फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आई महिला से छेड़छाड़ रने वाले युवक की छितर परेड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मनचले को सिखाया सबक, जमकर पीटा
ननद के साथ आई महिला ने खूब की पिटाई, हर बार करता था परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आई महिला मरीज से छेड़छाड़ करने के आरोपी मनचले युवक की जमकर पिटाई हुई। पहले से युवक को पीटने का मन बनाकर ननद के साथ आई महिला ने अस्पताल का गेट ही क्रास किया था कि मनचले ने तंग करना शुरू कर दिया। जैसे ही युवक महिला मरीज का रास्ता रोककर उनसे मोबाइल नंबर मांगने लगा तो ननद-भाभी ने मिलकर मनचले पर जूतों की बौछार कर दी। जिसे देख अस्पताल में मरीजों सहित उनके सहयोगियों की भीड़ जमा हो गई। इससे पहले ननद-भाभी युवक का मुंह काला करती, मौके पर तैनात पुलिस ने पीसीआर बुलवाकर युवक को पुलिस थाना डिविजन नंबर एक पहुंचाया। सिविल अस्पताल में तैनात एएसआई ओंकार सिंह के अनुसार महिला मरीज का आरोप है कि जब से वह उपचार करा रही है तब से आरोपी युवक उसे घेरकर मोबाइल नंबर मांगने के अलावा उनसे अश्लील हरकतें कर परेशान कर रहा है। इस संबंध में घर वालों से बात की थी। इसके बाद उसके साथ ननद आई और वह दोनों घर से मन बनाकर आईं कि अगर युवक ने अब परेशान किया तो वह उसकी छित्तर परेड करेंगी। जैसे ही वह अस्पताल का गेट क्रास कर इमरजेंसी के पास पहुंचे कि युवक अपनी हरकतें दोहराने लगा। इस पर गुस्साई ननद-भाभी ने मिलकर युवक पर जूतों की बौछार कर दीं। दोनों महिलाएं युवक को घसीटकर सस्ती रसोई की ओर लेकर जा रही थी, ताकि उसका मुंह काला किया जा सके, लेकिन पुलिस ने युवक को काबू कर थाने पहुंचा दिया।

फोटो:-8-छेड़छाड़ करने वाले युवक को थाने ले जाते पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें