युवक पर हमला, कान और उंगलियां काटी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। नंदनपुर रोड पर फोटोग्राफी का काम करने वाले एक युवक पर देर रात कुछ लोगों ने हमलाकर उसका कान और उंगलियां काट दी। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की पहचान राज नगर के रहने वाली विशाल के रूप में हुई हैं।
जानकारी के अनुसार विशाल गांव नंदनपुर में फोटोग्राफी का काम करता है। बुधवार रात जब वह दुकान बंद करके घर आ रहा था तो कुछ हमलावरों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसका कान और अंगुलियां काट दीं। चिल्लाने की आवाज सुनकर किसी राहगीर ने परिजनों को सूचना दी। थाना मकसूदा में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।