फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 क्विंटल 14 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
7 क्विंटल 14 किलो गांजा बरामद, एक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर की जा रही विशेष चेकिंग के दौरान थाना मॉडल टाउन की पुलिस टीम ने एक घर में दबिश देकर 7 क्विंटल 14 किलो गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जे.इलनचेलियन ने मंगलवार को बताया कि डीएसपी सिटी जगदीश राज के नेतृत्व में गठित एक टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें थाना मॉडल टॉउन के प्रभारी भरत मसीह को भी शामिल किया गया था। उन्होंने बताया कि एएसआई चैंचल सिंह को नाकाबंदी के दौरान एक सूचना मिली की रहीमपुर के निवासी उमेश कुमार के घर में बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा है। इस पर डीएसपी जगदीश राज और थाना प्रभारी भरत मसीह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के घर में छापा मारा तो वहां से 7 क्विंटल 14 किलो गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी तस्कर उमेश कुमार मूल रूप से बिहार के थाना बेनीपट्टी के अधीन गांव मेगवान का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से वह उक्त इलाके में किराए के मकान पर रह रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने के बाद पूछताछ की जाएगी की।

फोटो -6-होशियारपुर के रहीमपुर स्थित एक घर में दबिश दे कर 7 क्विंटल 14 किलो गांजा बरामद करने वाली पुलिस पार्टी बरामद गांजा और आरोपी (नकाब में) के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें