फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल छोड़ने जेल लाया जा युवक हथकड़ी समेत फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल लाया जा आरोपी हथकड़ी समेत फरार
विज्ञापन

फरीदकोट। मोगा अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में फरीदकोट जेल लाया जा रहा आरोपी पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान मोगा निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसे चोरी के केस में गिरफ्तार किया था और पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे मोगा से फरीदकोट जेल लाया गया था। मोगा पुलिस के एक एएसआई की निगरानी में उसे फरीदकोट लाया गया। इस दौरान पुलिस पार्टी उसे साथ लेकर शहर के ढाबे पर खाना खाने लगी। इसी बीच आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें