फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में 5 लाख और कार की डिमांड पूरी न करने पर बहू की पिटाई के आरोप में 3 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न को केसों में 4 नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना सदर की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न 2 अलग मामलों में 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पहले मामले में गांव राजपरूरा निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसकी कोर्ट मैरिज 2013 में अमृतसर के खासा निवासी कमलजीत सिंह से हुई थी। वग घर से 5 तोला सोना और ढाई लाख रुपये भी ले गई। सारा सामान अपने सास-ससुर को दे दिया। शादी के बाद पति कमलजीत, सास राजविन्द्र कौर और ससुर प्रताप सिंह उससे 5 लाख रुपये और कार लाने की डिमांड करने लगे। ससुराल परिवार ने मई 2018 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने अगस्त 2018 को थाना सदर में शिकायत दी। जांच के मामला दर्ज किया गया है। एएसआई हेमराज ने बताया कि तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में गांव कोठी पंडतां की महिला ने आरोप लगाया कि गुरदासपुर निवासी उसके पति जुगल किशोर ने दहेज में कार की डिमांड को लेकर उससे गाली गलौज कर घर से निकाल दिया। शादी में दिया दहेज भी खुर्द बुर्द कर दिया। एसआई सतिन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी गुरदासपुर के तिब्बड़ निवासी जुगल किशोर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें