फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन प्रधान ने किया ग्यारह लाख रुपये का घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन प्रधान ने 11 लाख हड़पे, केस दर्ज
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना तलवंडी पुलिस ने ठेकेदार से धनराशि लेकर लेबर का भुगतान नहीं कर दस लाख 56 हजार 369 रुपये का घोटाला करने के आरोप में फूड ग्रेन अलाइड वर्कर यूनियन के पूर्व प्रधान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। तलवंडी भाई की फूड ग्रेन अलाइड वर्कर यूनियन के मौजूदा प्रधान तारा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वर्ष 2017 में परमजीत सिंह वासी ज्वाहर सिंह वाला संगठन का अध्यक्ष था। उस समय परमजीत सिंह ने ठेकेदारों से दस लाख 56 हजार 369 रुपये वसूल लिए और लेबरों के भुगतान नहीं किया। यही नहीं परमजीत ने रिकार्ड भी खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को पूर्व यूनियन प्रधान परमजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एएसआई लखवीर सिंह ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें