फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाड़ा भेजने का झांसा देकर बीस लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा भेजने का झांसा देकर 20 लाख ठगे
विज्ञापन

पुलिस ने जालंधर के चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना घल्लखुर्द पुलिस ने मल्टीपर्पज वीजा लगाकर एक व्यक्ति को कनाडा भेजने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

हरविंदर सिंह पुत्र जगसीर सिंह वासी सोढ़ी नगर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मुलाकात आरोपी नीरज रजवान वासी नकोदर रोड जालंधर, सुरेंद्र कुमार वासी एचएमवी चौक जालंधर, कोमल व एचएस शर्मा के साथ हुई थी। इन्होंने उसे मल्टीपर्पज वीजा पर कनाडा भेजने की बात कही और 20 लाख रुपये मांगे। हरविंदर सिंह ने आरोपियों को 20 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने कहा कि उसकी 30 नवंबर 2017 को दिल्ली से कनाडा के लिए फ्लाइट है। हरविंदर निश्चित की गई तिथि पर दिल्ली पहुंच गया और वहां जाकर आरोपियों के मोबाइल फोन पर काल की लेकिन सभी मोबाइल बंद थे। आरोपियों ने उसे कनाडा नहीं भेजा और न ही ली हुई धनराशि वापस की। पीड़ित ने इस संबंधी फिरोजपुर एसएसपी को शिकायत दी। मामले की तफ्तीश करने के बाद एएसआई बलजिंदर सिंह ने बुधवार को उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें