फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने नाबालिगा के साथ किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुराचार
विज्ञापन

वारदात में भाभी ने की आरोपी की मदद, दोनों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना मक्खू के अंतर्गत एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की मदद से नाबालिग लड़की से दुराचार किया। थाना मक्खू पुलिस ने वीरवार पीड़िता के बयान पर आरोपी अमन और लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नवनीत कौर ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी करती है। उसके साथ आरोपी अमन भी यही काम करती है। अमन ने उसे कहा कि वह अपने देवर लखविंदर सिंह से उसकी शादी करवा देगी। शादी का झांसा देकर 18 अप्रैल को वह उसे गांव मसीतां ले गई। वहां पर उसने लखविंदर से मिलाया। आरोपी लखविंदर ने शादी करने के बजाए अपनी भाभी की मदद से पीड़िता से दुराचार किया। यही नहीं आरोपियों ने उसे धमकी भी दी कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। पीड़िता ने किसी तरह वहां से निकलकर आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी और पीड़िता का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें