फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की दस बाइक बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने जिलास्तरीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दस बाइक बरामद की हैं। थाना सिटी पुलिस ने रविवार को उक्त चोर गिरोह के दोनों सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है और उनके पास दस चोरी की बाइकें हैं, जो बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने क्षेत्र की बस्ती भट्टियां वाली के नजदीक बजाज डेयरी के पास से वाहन चोर गिरोह के सदस्य रतन सिंह वासी धवन वाली गली गुरुहरसहाए व गुरचरण सिंह वासी बुला राय उताड़ थाना गुरुहरसहाए को काबू कर उनसे चोरी की दस बाइक बरामद की हैं। पुलिस उक्त दोनों सदस्यों से गहन पूछताछ करने में जुटी हैं ताकि और चोरी के वाहन बरामद हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें