फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने किया एएसआई को पैंतीस हजार रुपये रिश्वत लेते काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
45 हजार रिश्वत लेते एएसआई काबू
विज्ञापन

एएसआई पर पुलिस कांस्टेबल को ब्लैकमेल करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को वुमन सेल के एएसआई को 45 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई पंजाब पुलिस के मुलाजिम को बिना तालाकशुदा महिला से शादी करने के आरोप में केस दर्ज कराने की बात कह कर ब्लैकमेल कर रहा था। थाना विजिलेंस ने उक्त एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विजिलेंस के एसएसपी हरगोबिंद सिंह ने बताया कि मलकीत सिंह वासी गांव अहमद ढंढी ने उन्हें शिकायत दी थी कि उसका भाई जगदीश सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल है और उसने एक महिला से शादी की है। वुमन सेल फिरोजपुर में कार्यरत एएसआई गुरमेल सिंह उसके भाई को ब्लैकमेल कर रहा है कि जिस महिला से उसने शादी की है, उसका पति जिंदा है और तलाक भी नहीं हुआ है। यदि उसे 45 हजार रुपये नहीं देगा तो वो उसके खिलाफ केस दर्ज कर देगा। जगदीश ने गुरमेल को 45 हजार देने की बात स्वीकार कर ली। 23 मार्च को एएसआई गुरमेल सिंह की छावनी स्थित बाबा शेरशाह वाली चौक पर वीआईपी ड्यूटी लगी थी। यहीं पर उसने जगदीश से पैसे देने की बात कही। जैसे ही पैसे दिए उसी समय विजिलेंस ने एएसआई गुरमेल सिंह को दबोच लिया। गुरमेल के पास से रिश्वत वाले पैसे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें