गलत दवाई खाने से महिला की मौत
गढ़शंकर (होशियारपुर)। गढ़शंकर के गांव मोरांवाली में बुधवार को एक विधवा औरत द्वारा गलत दवाई खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका की भाभी दलजीत कौर पत्नी स्वर्गीय तजिंदर सिंह निवासी सैला खुर्द ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी ननंद वरिंदर कौर (50) पत्नी स्वर्गीय तलविंदर सिंह निवासी गांव मोरांवाली मानसिक बीमारी से पीड़ित थी। वह उसके पास सैला खुर्द में रह रही थी। मंगलवार को उसने कोई गलत दवाई निगल ली। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। उसे तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नवांशहर के अस्पताल में रैफर कर दिया। नवांशहर में उपचाराधीन वरिंदर कौर की मौत हो गई। पुलिस ने बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के पश्चात शव वारिसों को सौंप दिया है।