युवक से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना नंगलभूर की पुलिस ने छन्नी-बेली से हेरोइन खरीदकर ला रहे मुकेरियां निवासी युवक को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेरियां निवासी राजीव अरोड़ा के रूप में हुई है। एएसआई प्रवेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तलवाड़ा जट्टां के पास नाका लगाया था। चेकिंग के लिए कार रोककर जब सवार राजीव की तलाशी ली तो उसके पास से 450 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। एएसआई ने बताया कि राजीव पर मामला दर्ज कर लिया गया है।