जेएंडके निवासी से पकड़ी 50 ग्राम हेरोइन
पठानकोट। जिला एसटीएफ टीम और थाना डिवीजन नंबर 1 ने 2 युवकों को नशे की सप्लाई करने के आरोप में अरेस्ट किया है। एसटीएफ टीम के इंस्पेक्टर भारत भूषण सैनी ने बताया कि उनकी टीम ने शाहपुरकंडी पुलिस के साथ मिल कर कानपुर के समीप एक पोल्ट्री फार्म के समीप नाका लगाया हुया था,तभी एक युवक अपने कंधे पर थैला रख कर कानपुर की तरफ आ रहा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही उक्त युवक ने पुलिस पार्टी को देखा तो पीछे भागने लगा, जिस पर उनकी टीम ने युवक को पकड़कर बैग की तलाशी ली तो उसमें से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकडे़ गए आरोपी की पहचान मीर कासिम उर्फ कालू निवासी कठुआ के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य मामले में थाना एक की पुलिस ने गोशाला रोड पर गांधी नगर निवासी विजय कुमार उर्फ मोटा को 150 ग्राम नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया।