अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)। मोगा रोड पर स्थित गांव पंजगराईं कलां के बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पंजगराईं कलां निवासी डॉ. भरपूर सिंह पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि डॉ. भरपूर सिंह अपने एक रिश्तेदार को बस स्टैंड पर छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोगा रोड की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।