फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अरूणाचल प्रदेश की 40 पेटी अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल की 40 पेटी अवैध शराब पकड़ी
विज्ञापन

जालंधर। पुलिस के स्पेशल आपरेशन यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर पंजाब आई 40 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने कार में अवैध शराब लेकर ले जा रहे आरोपी गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रजत कुमार निवासी मोहल्ला तुलसी वार्ड नंबर 13 थाना करतारपुर जिला जालंधर के रूप में हुई हैं। इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि फोकल प्वाइंट में सब्जी मंडी के पास नाका लगाया गया था। इस दौरान इंडिगो कार को रुकने का इशारा किया गया। चालक रजत कुमार कार समेत भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी में अरुणाचल प्रदेश की 40 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। एक्साइज एक्ट के तहत आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें