फिरोजपुर जेल में कैदी से मिला मोबाइल
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर में एक कैदी के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट प्रीतम सिंह की शिकायत पर आपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कैदी मलूक सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी गांव खाईफेमीकी पेरोल की छुट्टी काट कर सेंट्रल जेल फिरोजपुर लौटा था। जेल मुलाजिमों ने उसकी और उसके सामान की तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन व चार्जर बरामद हुआ। एएसआई दलीप कुमार ने बताया आरोपी कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।