फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ही की थी महिला व उसके दो मासूम बच्चों की हत्या,गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने ही की थी पत्नी और बच्चों की हत्या
विज्ञापन

फरीदकोट। पांच दिन पहले स्थानीय फिरोजपुर रोड पर स्थित सुंदर नगर की गली नंबर 5 में स्थित एक घर में मृत मिली महिला व उसके दो नाबालिग बच्चों के मामले में महिला की पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने आठ अक्तूबर की रात को अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को खाने में नशीली वस्तु देकर सुला दिया और तीनों का गला घोंटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक आरोपी धरमिंदर कुमार पर कई लोगों की देनदारी थी जिससे परेशान होकर उसने अपनी पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और खुद भी खुदकुशी करने का ड्रामा करके किसी अन्य शहर में बसने की तैयारी में था लेकिन पुलिस की पकड़ में आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें