फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले दो काबू,14 पासपोर्ट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो फर्जी ट्रेवल एजेंट गिरफ्तार, 14 पासपोर्ट बरामद
विज्ञापन

एसएसपी कपूरथला के निर्देशों के बाद पुुलिस एक्शन में
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। जिला कपूरथला के एसएसपी सतिंदर सिंह की प्रथम फगवाड़ा फेरी के दौरान दिए निर्देशों पर फगवाड़ा सिटी पुलिस एक्शन में है। फर्जी ट्रेवल एजेंटों को खिलाफ शिकंजा कसने के निर्देशों के बाद सिटी पुलिस ने फर्जी ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले दो एजेंटों को काबू कर उनके पास से 14 पासपोर्ट बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी फगवाड़ा परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि सिटी पुलिस इंस्पेक्टर जतिंदरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने बिना लाइसेंस सिमरन एंटरप्राइजेस के नाम से ट्रेवल एजेंसी चलाने वाले दो लोगों को काबू किया है। जो भोले भाले लोगों को जाल में फंसाकर विदेश भेजने के नाम पर बड़ी रकम ठग रहे थे। आरोपियों की पहचान बिक्कर सिंह वासी गली नंबर 5बी फ्रैंडस कालोनी,तारू का वाड़ा फगवाड़ा तथा अमरजीत सिंह वासी सलारपुर थाना जमशेर जिला जालंधर के रूप में की गई है। इनके कब्जे में 14 पासपोर्ट बरामद किए हैं, जो अलग अलग लोगों को विदेश भेजने के नाम पर थे। एसपी भंडाल ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। पूछताछ जारी है। आरोपियों के खिलाफ भदस की धारा 420 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फोटो 28केपीटीपीपीएचजी01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें