फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में चोरी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में चोरी करने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने काबू कर लिया है।
एसीपी व थाना प्रभारी हिना गुप्ता ने बताया कि होशियारपुर रोड स्थित पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक गुरचरण सिंह पुत्र बिक्रमजीत सिंह निवासी संतोखपुरा ने 14 जुलाई को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनके गोदाम का दरवाजा तोड़ किसी ने दो एलईडी, एक एसी, एसी का कंप्रेशर व एक लैपटॉप चुरा लिया है। उन्हें शक है कि वारदात को अंजाम उनके गोदाम के साथ ही रहने वाले बलराम और संतोखपुरा निवासी विशाल ने दिया है। इस बारे में एएसआई हरदयाल सिंह को सूचना मिली कि पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में चोरी करने वाले आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया की मच्छी मार्केट में मौजूद हैं। उन्होंने चोरी किया हुआ सामान एक खाली प्लॉट में छुपा रखा है। सूचना के आधार पर एएसआई हरदयाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित छापामारी कर दोनों आरोपियों को काबू कर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलराम निवासी सुच्ची पिंड व विशाल निवासी संतोखपुरा के रूप में बताई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों में एक नाबालिग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें