फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की खेप के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थों समेत दो काबू, एक फरार
विज्ञापन

कपूरथला। तीन थानों की पुलिस ने नशीले पदार्थों समे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।। एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि वह बस अड्डा गांव धम्म पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सुखवंत सिंह उर्फ किंदर निवासी बूट की शक के आधार पर तलाशी ली गई। इस पर उससे 95 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। थाना सुभानपुर के एएसआई पाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संतोख सिंह उर्फ सुक्खा निवासी रायपुर अराईयां के घर पर दबिश के दौरान 18 बोतल नाजायज शराब बरामद हुई। आरोपी संतोख सिंह फरार हो गया। थाना सुल्तानपुर लोधी के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया गांव अमरजीतपुर में गश्त के दौरान सुक्खा निवासी तोती को 198 नशीली गोलियों समेत काबू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें