फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पिस्तौल से दागी गोली, दो गंभीर रूप से जख्मी 15-15-42

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में दो युवकों को मारी गोलियां
विज्ञापन

अमृतसर के अस्पताल में दाखिल, नाजुक हालत
पुलिस ने नौ के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शहर की बस्ती भट्टियां वाली में पुराने झगड़े की रंजिश के चलते हमलावरों ने पिस्तौल से गोलियां चलाकर दो व्यक्तियों को जख्मी कर दिया। गोली दोनों के पैरों में लगी। दोनों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल से अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया है। थाना सिटी पुलिस ने मंगलवार पीड़ित के बयान पर चार हमलावरों को नामजद कर नौ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में रोहित गोरियां (21) निवासी बस्ती भट्टियां वाला ने बताया वह अपने दोस्त मनप्रीत सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। आरोपियों ने पुराने झगड़े की रंजिश के चलते बस्ती भट्टियां वाली स्थित चर्च के पास उन पर हमला बोल दिया। रोहित व मनप्रीत सिंह से आरोपियों ने मारपीट की। आरोपी सुनील ने रोहित को जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से गोली दागी, जो उसके दाएं पैर के ऊपरी हिस्से में जाकर लगी। इसी तरह आरोपियों ने मनप्रीत सिंह पर भी गोली चलाई, जो उसके पैर में जाकर लगी। दोनों को जख्मी हालत में फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दोनों की गंभीर हालत देख डाक्टरों ने अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई सतपाल ने पीड़ित रोहित गोरियां के बयान पर आरोपी गगनी, सुनील, हथियारी व माइकल वासी बस्ती भट्टियां वाली को नामजद कर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें