फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से साढ़े तीन लाख रुपये का बासमती चावल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम से 93 बैग बासमती चोरी
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना कुलगढ़ी के अंतर्गत गांव वलूर स्थित मोंगा फूड प्राइवेट लिमिटेड (शैलर) के गोदाम की दीवार फांद कर चोर बासमती चावल की लगभग 93 बैग चुराकर ले गए। चावल की कीमत लगभग तीन लाख पचास हजार बताई जा रही है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में हरप्रीत सिंह वासी गांव शेरखां वाला ने बताया कि वह उक्त शैलर का डायरेक्टर है। शैलर के गोदाम में जगदेव सिंह बतौर मुलाजिम तैनात है। जगदेव ने उसे बताया कि 11 अप्रैल को चोर गोदाम की दीवार फांद कर 93 बैग बासमती चावल के चुराकर ले गए। एएसआई दविंदर सिंह ने बताया केस दर्ज चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें