33 पेटी अवैध शराब समेत दबोचा
जालंधर। थाना लांबड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति को 33 पेटी अवैध शराब समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान ऋषि कुमार निवासी विरदी कॉलोनी के तौर पर हुई है। लांबड़ा थाना प्रभारी पुष्प बाली ने कहा कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ऋषि कुमार एक गाड़ी में नकोदर की ओर जा रहा था कि लांबड़ा पुलिस ने उसे 33 पेटी अवैध शराब समेत काबू कर लिया। यह आरोपी विभिन्न जिलों में शराब की तस्करी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।