फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्गी में कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। पंजपीर नगर निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को सुबह जैन नगरी स्थित वाटर वर्क्स की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया और मृतक की जेब से मिले सुसाईड नोट के आधार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया मृतक की पहचान पंजपीर नगर गली नंबर 5 निवासी 40 वर्षीय नीरज नागपाल के रूप में हुई। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि नीरज आर्टिफिशियल ज्वैलरी का काम करता था और मंगलार की सुबह घर से काम पर निकला था। सुसाइड नोट में नीरज ने लिखा है कि वह मलोट चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार के संचालकों से दुखी है, जिसके चलते आत्महत्या कर रहा है। पता चला है कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हैं, वह उसके नजदीकी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें