हेरोइन तस्करी के आरोप में किसान सहित दो काबू
मोगा। जिला पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में एक किसान सहित दो लोगों को गिरफ्तार 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पहले मामले में जांच अधिकारी सीआईए स्टाफ के एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम उन्होंने गश्त के दौरान गांव मेहना में जगमोहन सिंह मोहना को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किसान है और पिछले कुछ समय से सिधवां बेट निवासी एक महिला तस्कर से हेरोइन लाकर तस्करी कर रहा है। पुलिस ने रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरे मामले में जांच अधिकारी थाना बाघापुराना के एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को दानामंडी में गश्त के दौरान उन्होंने कुलदीप कुमार वासी बाघापुराना को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नामजद करने के बाद अदालती आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।