दड़ा-सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने डलहौजी रोड स्थित दुकान पर रेड कर दड़ा-सट्टा लगाते दो लोगों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्जुन नगर निवासी राजेश कुमार और सुजानपुर शेखां मोहल्ला निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी उक्त दोनों आरोपी पुराने बिजली घर के पीछे डलहौजी रोड पर कंप्यूटर पर दड़े-सट्टे का काम करते हैं। जब वहां छापामारी की तो उनके पास से 59,900 रुपये नकद, 2 एलईडी स्क्रीन और कैलकुलेटर बरामद हुआ। एएसआई ने बताया कि दोनों आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।